जमशेपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखे जाने एवं अवैध पार्किंग को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में पारडीह से बालिगुमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 23 वाहनों को चालान करते हुए ₹1,01,950 जुर्माना वसूला गया।
इस अभियान में मानगो थाना प्रभारी, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई), सड़क सुरक्षा टीम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी-कर्मी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, अवैध पार्किंग के कारण होने वाली बाधाओं को दूर करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।
जिला प्रशासन द्वारा वाहन संचालकों से अपील की जाती है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्धारित नियमों का पालन करें तथा वाहनों को सड़क किनारे अनधिकृत रूप से पार्क न करें। यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में प्रशासन अलर्ट, DC और SSP ने पूजा पंडालों का किया संयुक्त निरीक्षण
There is no ads to display, Please add some


















































