मुरी : अर्पिता महिला मंडल सीसीएल एवं महाबली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर नगर सीसीएल कॉलोनी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विगत दिनों महाबली एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुति मिस्टर एंड मिस ईस्ट जोन स्टनिंग फैशन सीजन 2 ( राष्ट्रीय स्तर फैशन शो ) का ग्रैंड फिनाले सफलतापूर्वक संपूर्ण हुआ था। इसी कड़ी में विजेताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मिस कैटेगरी की विजेता रिया पाठक को सीसीएल के सीएमडी की धर्मपत्नी प्रीति सिंह एवं महाबली एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर ऋषभ सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर अर्पिता महिला मंडल सीसीएल की उपाध्यक्ष रीता मिश्रा, अर्पिता महिला मंडल (धर्मपत्नी डायरेक्टर फाइनेंस सीसीएल), इंदु मिश्रा (धर्मपत्नी डायरेक्ट पर्सनल सीसीएल), रीता तिवारी (धर्मपत्नी डायरेक्टर टेक्निकल ऑपरेटिंग सीसीएल), नीरू हंजूरा (धर्मपत्नी डायरेक्टर टेक्नीशियन पी एवं पी सीसीएल), रूपा कुमार (धर्मपत्नी CVO सीसीएल), सीसीएल के विभिन्न एरिया के महाप्रबंधक (GM) एवं अर्पिता महिला मंडल की अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने रिया पाठक को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली अंचल कार्यालय में अधिकारी नदारद, SIR के लिए भटक रहे लोग
There is no ads to display, Please add some


















































