कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता में योगदान देने वाली अपनी तीन खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग को सम्मानित किया। शुक्रवार को गार्डनरीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय में आयोजित विशेष समारोह में तीनों खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। तीनों खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य थीं, जिसने 20वें एशियाई खेलों, आइची-नागोया 2026 के फाइनल में चीन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सलीमा टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं।
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के समर्पण, टीम भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन से दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ-साथ पूरे देश का गौरव बढ़ा है।
सम्मान समारोह में दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संघ (सेरसा) के अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि वे आगे भी अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर के पी एण्ड एम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ रुपये बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी की कार्रवाई शुरू
There is no ads to display, Please add some


















































