West Medinipur : उत्साह और भावुकता के बीच संपन्न हुआ तीन दिवसीय बाल-किशोर पुस्तक मेला

पश्चिम मेदिनीपुर : पुस्तकों के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाने और उनमें पढ़ने की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय ‘बाल-किशोर पुस्तक मेला-2026’ शनिवार को उत्साह और भावुकता के बीच संपन्न हुआ । भगवती देवी प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के आयोजन में एनडीएलआई क्लब, एनएसएस इकाई, भगवती देवी शिक्षा निकेतन और दंडभुक्ति रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की वार्षिक दीवार पत्रिका ‘मृतशोंना ’ का नए रूप में विमोचन भी हुआ।

मेले का उद्घाटन दांतन भट्टार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरिधारी पंडा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा अधिकारी पूर्णेंदु उत्थासिनी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष कार्तिक चंद्र आचार्य और भगवती देवी पीटीटीआई के प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ शंकर मिश्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले में साहित्यकारों, प्रकाशकों और विभिन्न प्रकाशन संस्थानों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रकाशकों को व्यावसायिक हितों के साथ गुणवत्तापूर्ण साहित्य को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

अनुवाद के माध्यम से क्षेत्रीय साहित्य को वैश्विक मंच तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने पुस्तक स्टॉलों का निरीक्षण किया और पाठकों से बातचीत की। तीन दिनों तक चले मेले में पुस्तक प्रदर्शनी और बिक्री के अलावा विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, रीडिंग फेस्टिवल समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

शनिवार शाम मेले के समापन के साथ ही परिसर में उत्साह के बीच विदाई का माहौल भी छा गया। प्रकाशकों ने अच्छी बिक्री पर संतोष जताया और अगले वर्ष नई पुस्तकों के साथ फिर लौटने की उम्मीद व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर पुलिस की सख्ती, तीन क्षेत्रों में चलाया जांच अभियान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर पुलिस की सख्ती, तीन क्षेत्रों में चलाया जांच अभियान

झाड़ग्राम : स्कूली विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए बेलियाबेड़ा थाना पुलिस ने तीन स्कूलों के आसपास की दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया।…

Spread the love

Potka : सबर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और नवाचार के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराइन के प्रधानाध्यापक सम्मानित

पोटका :  झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से रविवार को आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराइन के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी को नित्यानंद श्रुति शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time