झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने दुर्गापूजा गाइड मैप जारी किया। पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पूजा समितियों को सरकारी अनुदान के चेक भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अमिया किस्कू, झाड़ग्राम की जिलाधिकारी डॉ. आकांक्षा भास्कर (आईएएस), जिला पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला (आईपीएस), बिनपुर के विधायक प्रणत टुडू और झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) फैसल रजा (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) संदीप सेन (डब्ल्यूबीपीएस) सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
जिला पुलिस की ओर से जारी गाइड मैप का उद्देश्य श्रद्धालुओं को विभिन्न पूजा पंडालों तक पहुंचने में सहूलियत प्रदान करना है, ताकि त्योहार के दौरान आवागमन सुगम रहे और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिले। जिला पुलिस ने बताया कि पूजा समितियों को अनुदान के चेक वितरित करने के लिए जिले के सभी थानों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में दुर्गा पूजा में टाइट रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का हुआऔपचारिक शुभारंभ
There is no ads to display, Please add some


















































