झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने के उद्देश्य से लालगढ़ थाने की ओर से ‘सहाय’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महा तृतीया के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में झाड़ग्राम के पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला (आईपीएस), झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) फैसल रजा (आईपीएस), झाड़ग्राम के एसडीपीओ ऋषभ राज देव (आईपीएस) सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान जरूरतमंदों के बीच साड़ी, धोती, मच्छरदानी और बच्चों के कपड़े वितरित किए गए, ताकि वे भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें। वहीं, स्थानीय फुटबॉल क्लबों को खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए फुटबॉल और नेट प्रदान किए गए। सहाय’ पहल के माध्यम से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने सामुदायिक कल्याण और सामाजिक सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जारी किया दुर्गापूजा गाइड मैप
There is no ads to display, Please add some


















































