Baharagora : बहरागोड़ा से नाबालिग का अपहरण, मेदनीपुर के युवक के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिले के नयाग्राम थाना अंतर्गत बरडींग गांव निवासी सागर दंडपात को आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना 30 जनवरी को कशाफलिया के जाड़ापाल गांव में घटी थी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर लड़की की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर अंततः 21 फरवरी को बहरागोड़ा थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग और आरोपी युवक की तलाश के लिए मोबाइल लोकेशन के आधार पर टोह ली जा रही है। जांच के दौरान कभी मोबाइल बंद तो कभी चालू मिलने से पुलिस को तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के क्षेत्रों में भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक नाबालिग लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। परिजनों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora breaking : मौत को मात: बहरागोड़ा में धू-धू कर जली स्लीपर बस, ‘देवदूत’ बने ड्राइवर ने बचाई यात्रियों की जान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जारी किया दुर्गापूजा गाइड मैप

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने दुर्गापूजा गाइड मैप जारी किया। पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में…

Spread the love

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time