Jamshedpur : हास्य कवि सम्मेलन 28 को, गीतकार संतोष आनंद समेत नामचीन कवियों का होगा जमावड़ा

जमशेदपुर : नगर की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ‘‘सुरभि’’  की ओर से 28 फरवरी (शनिवार) को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम बिस्टुपुर स्थित श्रीमती कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, में संध्या 5.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे होगा. जिसमें देश के जाने-माने हास्य-व्यंग्य एवं ओज-श्रृंगार विधा के कई प्रतिष्ठित एवं चर्चित कवि एवं कवयित्री भाग लेंगे।

‘‘सुरभि’’ के अध्यक्ष: गोविन्द दोदराजका (अग्रवाल) ने बताया कि कवि सम्मेलन के उद्घाटन के लिए अर्जुन मुंडा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली ने अपनी अनुमति प्रदान कर दी है। ‘सुरभि’ के संस्थापक अध्यक्ष-गोविन्द दोदराजका ने बताया कि आमंत्रित कवि संतोष आनन्द देश के सबसे सुमधुर गीतकार हैं और अनेकों बार उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला है।

फिल्म – शोर, पूरब और पश्चिम, प्रेम रोग, रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति एवं प्यासा सावन के गीत आज भी लोग दिल से गुनगुनाते हैं। उनका एक गीत – ‘इक प्यार का नगमा है’ को मिलेनियम पुरस्कार से नवाजा गया है। अन्य कवियों में डा0 आदित्य जैन-कोटा (राजस्थान) (लपेटे में नेताजी फेम), मुन्ना बैटरी-मंदसौर (म0प्र0), हिमांशु बवंडर-उज्जैन (महाराष्ट्र), चेतन चर्चित-इंदौर (म0प्र0), श्रीमती शशि श्रेया-लखनऊ (यू0प्र0) एवं सुश्री श्रद्धा शौर्य-नागपुर (महाराष्ट्र) कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे, हंसाएंगे और चुटीली हास्य-व्यंग्य रचनाओं से समाज और देश की स्थितियों से रूबरू कराएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन डा0 आदित्य जैन-कोटा (राजस्थान) के द्वारा किया जाएगा।

25 वर्षों से सफलतापूर्वक कवि सम्मेलन का हो रहा आयोजन

उल्लेखनीय है कि ‘‘सुरभि’’ पिछले पच्चीस वर्षों से प्रत्येक वर्ष होली के अवसर पर सफलतापूर्वक अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलनों का अत्यंत भव्यता के साथ आयोजन करती आ रही है। इस कार्यक्रम का नगर के सुधी श्रोताओें को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। सुरभि के सचिव चंद्रदेव सिंह राकेश ने लोगों से बड़ी संख्या में आकर कवि सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की. कवि सम्मेलन में प्रवेश निःशुल्क है, किंतु प्रवेश आमंत्रण-पत्र के द्वारा होगा। प्रवेश पत्र हेतु ‘‘सुरभि’’ के कार्यालय: 3/6, एच0 एस0 टावर, एल0 रोड, बिस्टुपुर, जमशेदपुर में संपर्क किया जा सकता है। अथवा चन्द्रदेव सिंह राकेश (7542032508) एवं ओमप्रकाश (9431112564) से भी संपर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में राधा कृष्ण संग फूलों की होली 4 मार्च को, राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं का होगा मंचन 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time