जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते और घाटशिला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे बाबूलाल सोरेन के बेटे 22 वर्षीय वीर सोरेन की मौत का मामला रहस्यमयी बना हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम को वह कुल्लू मनाली के एक होटल में बिस्तर से गिर गया, जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त मुंह से झाग निकला और उसकी मौत हो गयी. मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शव को लेकर जमशेदपुर के लिए कुल्लू पहुंच गये है. वीर सोरेन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने ने गया था. वह दिन में अपने दोस्तों के साथ बर्फ में खेलने गया था. हाई एल्टीट्यूड एरिया में वह खेलने गया और वहां से लौटा तो उसके सिर में काफी दर्द होने लगा. वह होम स्टे में ठहरा था. उसकी तबीयत खराब हुई तो दोस्तों ने ऑनलाइन दवाई मंगायी, जिसको खाने के बाद वह सो गया.
लेकिन कुछ देर बाद कमरे से गिरने की आवाज आयी तो उसके दोस्त अंदर गये. दोस्तों ने देखा कि वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिर गया है. दोस्त उसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. उसके मुंह से झाग निकला था. इस मामले में उसके दोस्त उत्तर प्रदेश का रहने वाला अगनय वर्मा का बयान कलमबंद किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने सहयोगी चंचल गोस्वामी के साथ कुल्लू मनाली हेलीकॉप्टर से पहुंचे.
उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया.वे अपने पोते का शव घर ले जाने की इच्छा जतायी. इसके बाद दोपहर को पूर्व सीएम चंपई सोरेन हेलीकॉप्टर से ही पोते का शव लेकर चले गये. मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने पत्रकारों को बताया है कि वीर के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है. पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. परिवार के मना करने पर पोस्टमार्टम नहीं किया गया है. शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों के मुताबिक, हो सकता है कि वह बर्फ में गया होगा, जहां तबीयत बिगड़गयी होगी, जहां उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है.
इसे भी पढ़ें : President of India के शहर आगमन का पुलिस-प्रशासन ने किया रिहर्सल, 26 को 3.50 घंटे शहर में रहेंगी महामहिम
There is no ads to display, Please add some



















































