Jamshedpur : सीपीआइ एम ने बन्ना गुप्ता को दिया समर्थन का पत्र कहा, मानगो का विकास सुधा गुप्ता के हाथों ही संभव 

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को मिल रहे समर्थन के बीच सीपीआइ (एम) की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेिटी ने भी सुधा गुप्ता को चुनाव में जिताने के लिए समर्थन का पत्र दिया है. सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को इन लोगों ने अपना समर्थन पत्र सौंपा. सीपीआइ (एम) के जिला सचिव केपी सिंह की ओर से एक समर्थन पत्र जारी किया गया. जिसमें उन्होंने कहाकि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), पूर्वी सिंहभूम जिला कमेिटी ने मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की उम्मीदवार सुधा गुप्ता को अपना आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा करता है. यह निर्णय एक “जनवादी मांग पत्र के आधार पर लिया गया है, जिसमें जनता पर बिना अतिरिक्त कर लादे बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की शर्त रखी गई है. माकपा की मुख्य मांगों में पाइपलाइन द्वारा शुद्ध पेयजल, सुदृढ़ ड्रेनेज व सीवेज सिस्टम, शत-प्रतिशत कचरा प्रबंधन, सड़कों की मरम्मत और बेहतर ट्रैफिक प्लान, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और आवारा पशुओं के प्रबंधन शामिल हैं. साथ ही, पार्टी ने सामुदायिक स्वास्थ्य, शिक्षा, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन और ठेका व आउटसोर्स कर्मचारियों की कानूनी व सामाजिक सुरक्षा, समय पर वेतन का भुगतान व नियमितीकरण को चुनावी एजेंडे का मुख्य केंद्र बनाने पर जोर दिया है ताकि हाशिए पर रहने वाले मेहनतकश वर्ग के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके. माकपा अपने तमाम कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मानगो की जनता से अपील की है कि वे एक प्रगतिशील और जन-हितैषी नगर निगम के निर्माण के लिए सुधा गुप्ता के पक्ष में मतदान करें. पार्टी का मानना है कि सुधा गुप्ता इन जनवादी मांगों को पूरा करने के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगी. मांग पत्र सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव केपी सिंह, नगर सचिव विमान चटर्जी, राज्य सचिव मंडल सदस्य विश्वजीत देव, वरिष्ठ नेता जेपी सिंह और मानगो की कार्यकर्ता लगनजीत गांगुली शामिल थे. इस पत्र को सौंपने के साथ ही पार्टी ने जनहित की इन मांगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे पर मजबूती से जनता के साथ खड़े हैं.

इसे भी पढ़ें : Municipal Election : मानगो का विकास केवल एक वादा नहीं, बल्कि मेरा दृढ़ संकल्प : सुधा गुप्ता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time