Jamshedpur: बारीडीह में अपराधियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़, दो घायल – तीन फ़रार

जमशेदपुर:  बारीडीह में कल देर रात करीब दो बजे अपराधियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए. साथ ही तीन अपराधी मौके से भागने में सफल भी रहे. फ़िलहाल घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को यह सूचना मिली थी कि बारीडीह हाई स्कूल के पास के कुछ अपराधी डेरा जमाए हुए है तथा अपराध की योजना बना रहे है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी कर दी. इसके बाद जब पुलिस ने उक्त बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की तब अपराधियों ने पुलिस पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

 

इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए। एक अपराधी गोपाल कुमार को पैर में जबकि एक दूसरे को पेट में गोली लगी है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए भर्ती कराया। मौके से तीन अपराधी फरार हो गए। गौरतलब है कि जिन अपराधियों को गोली लगी है, उन्होंने ने कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.

अपराधियों के अड्डे से दो पिस्तौल, आधा दर्जन गोली, खोखा समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए है. भागे हुए अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। फिलहाल सिदगोड़ा पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

जमशेदपुर : अलीडीह ओपी क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर…

Spread the love

Jamshedpur : सोनारी में दो मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात 

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर दो बस्तियों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर मारपीट,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *