Potka : झारखंड-ओड़िशा सीमा पर जंगल किनारे अज्ञात युवती का जला शव बरामद, हत्या की आशंका

पोटका: झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर स्थित जंगल के किनारे बुधवार को 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवती का जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कोवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
पुलिस के अनुसार, युवती का चेहरा सहित शरीर बुरी तरह जला हुआ है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। घटनास्थल के आसपास से शराब की बोतलें एवं अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियों ने युवती की हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाली जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। युवती की पहचान होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा और यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस जघन्य वारदात के पीछे किन लोगों का हाथ है।

 

इसे भी पढ़ें : Potka : कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से नई दिल्ली में की मुलाकात, ‘ओलचिकी लिपि’ में पठन सामग्री के प्रकाशन का किया आग्रह

जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें संताली भाषा की लिपि “ओलचिकी लिपि”…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time