Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत को 12 को, डालसा ने आम लोगों के बीच चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से नेशनल लोक अदालत की तैयारियां प्रारंभ हो गई है. नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले निष्पादित हों, इसके लिए प्राधिकार की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्राधिकार के अधिकार मित्र न्याय रथ एवं मोबाइल वैन के माध्यम से जगह-जगह जाकर लोगों को नेशनल लोक अदालत में निष्पादित किए जाने वाले मामलों से अवगत कराया तथा लोक अदालत में अपने मामले लाने की अपील की।   इसी कड़ी में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डालसा का न्याय रथ वृहस्पतिवार को सोनारी बाजार, कागल नगर, शक्ति रोड निर्मल नगर एवं कदमा उलियान सहित अन्य जगहों में आम जनता के बीच पहुंचा तथा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्हे बताया गया कि नेशनल लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली , एक्साईज, माप तौल , दूर संचार, दुर्घटना क्लेम, पारिवारिक विवाद सहित अन्य समझौते योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा । जागरूकता अभियान में पीएलवी नागेन्द्र कुमार, रामकण्डे मिश्रा एवं जिगर तन्ना समेत अन्य शामिल रहे ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बीच बोनस में बंटेंगे 163.85 करोड़, प्रबंधन एवं यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न

Spread the love

Related Posts

 Potka : न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा में सम्मिलित हुई समाजसेवी दुखनी सोरेन, सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर पंचायत के कालिकापुर गांव में न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन…

Spread the love

Potka : मुखिया के प्रयास से विद्यालय में लगा नया चापाकल, पेयजल की समस्या हुई दूर

पोटका: बालिका प्राइमरी विद्यालय, हल्दीपोखर में पिछले तीन माह से खराब पड़े जलमिनार के कारण छात्राओं और शिक्षकों को पेयजल व खान-पान में काफी परेशानी हो रही थी। समस्या की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time