पोटका: बालिका प्राइमरी विद्यालय, हल्दीपोखर में पिछले तीन माह से खराब पड़े जलमिनार के कारण छात्राओं और शिक्षकों को पेयजल व खान-पान में काफी परेशानी हो रही थी। समस्या की जानकारी मिलने पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने पहल करते हुए विद्यालय परिसर में नया चापाकल लगवाया। चापाकल चालू होने के बाद विद्यालय में पेयजल की समस्या दूर हो गई। पानी की सुविधा बहाल होने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने अपने हाथों से तैयार फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मुखिया देवी कुमारी भूमिज का आभार जताया। मुखिया ने कहा कि पंचायत के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों के हित में काम करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बीच बोनस में बंटेंगे 163.85 करोड़, प्रबंधन एवं यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न



















































