जादूगोड़ा : यूसिल के सात यूरेनियम प्रोजेक्ट के पांच हजार ठेका मजदूरों का 2025 से बकाया अर्जित छुटी व भाटीन यूरेनियम माइंस के 200 ठेका कर्मियों को बोनस की मांग पर झामुमो नेता सह पूर्व जिला परिषद बाघराय मार्डी ने माटीगोंडा पार्टी कार्यालय में बैठक की। बैठक में आगामी 19 अक्टूबर से हड़ताल की घोषणा की गई। इस बाबत झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कहा कि यूसिल के उप महाप्रबंधक राकेश कुमार को बीते नौ महीना पूर्व से कंपनी के ठेका कर्मियों को वर्ष 2025 अर्जित छुटी बकाया है।जिसको लेकर इसी वर्ष 14 -15जनवरी को हड़ताल तक करनी पड़ी। जिसके बाद भी यूसिल के ठेका मजदूरों का अर्जित छुटी का भुगतान को लेकर यूसिल झूठा आश्वासन देकर मामले को उलझाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि यूसिल प्रबंधन को अर्जित छुटी समेत भाटिन के ठेका मजदूरों का बोनस की मांग को लेकर आगामी आगामी 18 अक्टूबर तक समय दिया गया है । निर्धारित तिथि को उनकी मांगे नहीं मानी तो आगामी 19 अक्टूबर को यूसिल की सभी इकाइयों में ठेका मजदूर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। बैठक में जादूगोड़ा, भाटीन , नरवा पहाड़, बागजाता व तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के मजदूरों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ शातिर अपराधी सुकू कर्मकार हुआ गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some


















































