Jhargram : राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टि दिव्यांगता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिक्षाकर्मियों के बीच किया गया निःशुल्क चश्मे का वितरण

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टि दिव्यांगता नियंत्रण कार्यक्रम (NPCBVI) के तहत झाड़ग्राम जिले के बिनपुर-2 में शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षाकर्मियों के बीच निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य दृष्टिदोष से प्रभावित शिक्षाकर्मियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना और उनकी आंखों की सेहत का ध्यान रखना है।

बिनपुर-2 चक्र के अवर विद्यालय निरीक्षक प्रकाश नाथ की पहल पर गत 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के तहत नेत्र जांच शिविर लगाया गया था। झाड़ग्राम जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षाकर्मियों की आंखों की जांच की गई थी। जांच के दौरान दृष्टिदोष पाए जाने पर चश्मे के लिए पात्र लोगों को चिह्नित किया गया था।

इसी क्रम में मंगलवार को पात्र लाभार्थियों के बीच निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम में बेलपहाड़ी ग्रामीण अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ (बीएमओएच) डॉ. अनिरुद्ध विश्वास और बिनपुर-2 चक्र के अवर विद्यालय निरीक्षक प्रकाश नाथ उपस्थित थे। इस पहल को शिक्षाकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण और दृष्टि संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जारी किया दुर्गापूजा गाइड मैप


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वेटरन सेलर्स फोरम से जुड़ें पूर्व नौसैनिक : सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : भारतीय नौसेना ने वेटरन सेलर्स फोरम की एजीएम-सीजीएम पूर्वी कमान विशाखापत्तनम में आयोजित किया। जिसमें भारत के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ साथ नौसेना के सभी कल्याणकारी…

Spread the love

Potka : चाकड़ी में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, विद्यालयों में बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय बनाने पर जोर 

पोटका : सामाजिक संस्था युवा, जमशेदपुर एवं प्रतिज्ञा, रांची के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पोटका प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी में बाल संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर जिला…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time