चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनाराम सिंकु जी को समिति के दीदीयों ने बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सोनाराम सिंकु एवं सम्मानित अतिथियो के द्वारा सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जगन्नाथपुर प्रखण्ड के बीपीएम देवेन्द्र सिन्हा ने समूह से जुड़ी दीदियों को विशेष जानकारी दी। मौके पर जगन्नाथपुर प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति, कांग्रेस जगन्नाथपुर प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, करंजिया मुखिया जूलियस हेम्ब्रम, सियालजोड़ा मुखिया जयन्ती उरांव एवं सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : टाटा डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में नवदुर्गा के रूप में सजीं कन्याएं, सृष्टि में शक्ति, संतुलन और समन्वय का दिया संदेश
There is no ads to display, Please add some


















































