Jamshedpur : सोनारी में महिला से चेन छिनतई मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई चेन बरामद

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छिनतई के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित कर्मकार उर्फ सिमुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बिरसानगर जोन नंबर-06 स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को बाइक सवार अपराधियों ने सोनारी थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान वारदात में तीन अपराधियों की संलिप्तता सामने आई।

इस मामले में पुलिस ने पंकज हरपाल और रोहित मुर्मू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि रोहित कर्मकार उर्फ सिमुल घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बिरसानगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रोहित कर्मकार के खिलाफ सोनारी के वर्तमान मामले समेत विभिन्न थानों में कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें छिनतई, चोरी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 6 सितंबर को MLA सरयू राय राय द्वारा आयोजित शिक्षा सेमिनार में तीन सत्र होंगे, आंदोलन करने वाले छात्र भी होंगे शामिल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 6 सितंबर को MLA सरयू राय राय द्वारा आयोजित शिक्षा सेमिनार में तीन सत्र होंगे, आंदोलन करने वाले छात्र भी होंगे शामिल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एक बार फिर साफ किया है कि 6 सितंबर को होने वाले सेमिनार में झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में कमियों के…

Spread the love

Potka : शिक्षा, संस्कार और अनुशासन को जीवन का ध्येय मानते हैं प्राचार्य कमलेश मिश्र

  पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हरिवंश नगर, हाता के प्राचार्य कमलेश कुमार मिश्र ने शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time