बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय फसल सुरक्षा शिविर में ग्रामीण किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, बेहतर पैदावार और जैविक खाद निर्माण की बारीकियों से रूबरू कराया गया। प्रखंड तकनीक प्रबंधक (बीटीएम) राज सरदार ने किसानों को रासायनिक कीटनाशकों के विकल्प के रूप में निमास्त्र जैसी जैविक खाद बनाने और उसके प्रभावी छिड़काव का व्यावहारिक तरीका सिखाया। शिविर के अंतिम दिन शनिवार को जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी प्रतिभागी किसानों को प्रशस्ति पत्र सौंपकर प्रोत्साहित किया गया, जिसमें कृषि विशेषज्ञ श्रीशांत ठाकुर, दीपक नायक, बलिराम सिंह, खोकोण मुंडा, मृणाल कांति भूई, चंपा दास, लिपि मैति, ईला बेरा, पूनम बेरा, निरुपमा बारीक, मिता बेरा, मंजुला मुंडा और कमला मुंडा सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इसे भी पढें : Bahragora : अनियंत्रित बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, चालक गंभीर, बारीपदा रेफर
There is no ads to display, Please add some


















































