मुरी : सिल्ली-मुरी क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। बीती रात 12 बजे शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने उपवास रखकर रात 12 बजे तक राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष बैठकर भजन-कीर्तन किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। जय और देव ने भगवान के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इसे भी पढ़ें : Muri : एआईएलआरएसए का 10वां ब्रांच टीजीएम सह फैमिली सेफ्टी सेमिनार मुरी में संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
There is no ads to display, Please add some


















































