Muri : एआईएलआरएसए का 10वां ब्रांच टीजीएम सह फैमिली सेफ्टी सेमिनार मुरी में संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

मुरी :  एआईएलआरएसए, दक्षिण-पूर्व रेलवे, मुरी ब्रांच, रांची मंडल का 10वां ब्रांच टीजीएम सह फैमिली सेफ्टी सेमिनार रेलवे इंस्टीट्यूट, मुरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एआईएलआरएसए के जनरल सेक्रेटरी एसपी सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी जनरल आरके राणा एवं केंद्रीय अध्यक्ष आरआर भगत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिल्ली विधायक अमित महतो उपस्थित रहे।

स्वागत समिति के अध्यक्ष एसके गवास्कर, एक्टिंग जनरल सेक्रेटरी, एआईएलआरएसए एससीआर ने स्वागत भाषण दिया। मंचासीन अध्यक्ष मंडली में रामजीत मंडल, अध्यक्ष; सीएस कुमार, मंडल सचिव रांची; एसपी सिंह, जनरल सेक्रेटरी; आरके राणा, ज्वाइंट सेक्रेटरी जनरल; जन बी दया, सेंट्रल लीडर; पुलक पाल, जोनल ट्रेजरर; केपी मुंडा, मंडल प्रेसिडेंट बीजेपी; उदय महतो, एनओएमपीएस लीडर तथा आरआर प्रजापति, मंडल सचिव धनबाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में केजीपी, पीटीआरयू, क्यूआर, बीकेएससी, बीजेपी, आद्रा, बरका तथा सीआरपी समेत विभिन्न संगठनों के 500 से अधिक प्रतिनिधि एवं साथी शामिल हुए। इसके बाद आयोजित ओपन सेशन में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के नेताओं ने अपने विचार रखे और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान रांची मंडल सचिव कॉ. सीएस कुमार, मुरी ब्रांच सचिव कॉ. एएन ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष ललन कुमार ने अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद मुरी ब्रांच की नई कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन की मजबूती तथा रेल कर्मचारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

इसे भी पढ़ें : Muri : पवित्रता व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi  : बण्डामुण्डा सीएफ यार्ड में मध्यरात्रि को रेल दुर्घटना की मॉक ड्रिल, तीन की मौत और 19 यात्री घायल होने का किया गया अभ्यास

डीआरएम तरुण हुरिया के निर्देश पर आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव तैयारियों को परखा गया; टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के 27 जवानों ने संभाला मोर्चा रांची (एस के पाण्डेय) : ट्रेन दुर्घटना…

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर स्टेशन पर अब सेगवे से गश्त करेंगे आरपीएफ जवान, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

दक्षिण पूर्व रेलवे में पहली बार शुरू हुई पहल, दुर्गापूजा और दीपावली में यात्रियों को मिलेगी त्वरित सहायता खड़गपुर :  रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time