Muri : पवित्रता व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व

मुरी : सिल्ली क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट और पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों और भाइयों में राखी को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। मुरी रेलवे स्टेशन के आसपास बहनों की आवाजाही बनी रही। कोई भाई के घर राखी बांधने जा रही थी, तो कोई भाई अपनी बहन के घर पहुंच रहा था। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्र में राखी की दुकानें भी देर शाम तक सजी रहीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने चेशायर होम में विशेष बच्चियों से बंधवाई राखी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रक्षाबंधन पर जमशेदपुर में दिखा भाई-बहन के प्रेम का उल्लास, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

जमशेदपुर : रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर जमशेदपुर में भी शुक्रवार को उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बहनें सज-धजकर राखी, रोली-चंदन…

Spread the love

Jamshedpur : CNG भरने के दौरान गोलमुरी पेट्रोल पंप पर हुआ दर्दनाक हादसा, पाइप फटने से 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार की मौत

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत साकची के हावड़ा ब्रिज के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर CNG भरने के दौरान शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। CNG…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time