जमशेदपुर : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक और समाजसेवी पप्पू सरदार ने हर साल की तरह इस बार भी सुंदरनगर स्थित चेशायर होम पहुँचकर सादगी और प्रेम के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने वहाँ रहने वाली विशेष (दिव्यांग) बच्चियों और सिस्टरों से कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाया। पप्पू सरदार ने एक स्नेही भाई का फर्ज निभाते हुए सभी का मुँह मीठा कराया और उन्हें उपहार भेंट किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो स्नेह और आत्मिक सुकून मुझे चेशायर होम आकर मिलता है, वह कहीं और नहीं मिल सकता। मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हर त्योहार पर इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला सकूँ, ताकि वे खुद को कभी अकेला न समझें। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इतनी सारी बहनों का प्यार पाकर उनकी दोनों कलाइयां राखियों से सज गई हैं और यह उनका सौभाग्य है। साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें सिने तारिका माधुरी दीक्षित ने भी राखी बांधी है। चेशायर होम की प्रमुख सिस्टर ने पप्पू सरदार के इस समर्पण की सराहना करते हुए बताया कि यहाँ के बच्चे हर त्योहार पर उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। पप्पू सरदार वर्ष 1996 से लगातार हर साल यहाँ आकर राखी बंधवाते हैं और खुशियाँ बाँटते हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता
There is no ads to display, Please add some



















































