Jamshedpur : श्याम भटली परिवार की महिला इकाई ने मनाया सिंधारा उत्सव, कार्यक्रम में खेल और पुरस्कारों की रही धूम

जमशेदपुर : सीतारामडेरा स्थित एक होटल में श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर की महिला इकाई द्वारा सावन सिंधारा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान कई तरह के मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और कुल 18 पुरस्कार जीते। यह कार्यक्रम पायल रूस्तगी की अध्यक्षता तथा मेघा सिंघानिया एवं नेहा भालोटिया के संयुक्त नेतृत्व में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताः- मोबाइल नंबर मिलाओ में प्रथम डाँगा, अभिषेक अग्रवाल, मंजू पुरिया तथा चुनरी बांधो-बैलून बचाओ में प्रथम डाँगा, विवेक पुरिया इसी प्रकार 10 के दम में पायल रुस्तगी एवं प्रवीण भालोटिया विजेता बने। हरी चूड़ी पहनने की श्रेणी में रेनू बजाज, ऋतिका चौधरी और पूनम चौधरी को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा तंबोला (हाउसी) और कई अन्य मजेदार गेम्स का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उमा डाँगा, ऋतिका चौधरी, रेनू बजाज, पूनम खेमका, शशि खंडेलवाल, मंजू पुरिया, सविता अग्रवाल, विजया देवी, कंचन बिनानी, शीतल अग्रवाल, काजल चंगिल, प्रीति बिदासरिया, रेखा अग्रवाल और राधा तापड़िया सहित महिला इकाई की अनेक सदस्याएं उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने चेशायर होम में विशेष बच्चियों से बंधवाई राखी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने चेशायर होम में विशेष बच्चियों से बंधवाई राखी

जमशेदपुर : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक और समाजसेवी पप्पू सरदार ने हर साल की तरह इस बार भी सुंदरनगर स्थित चेशायर होम पहुँचकर सादगी और प्रेम के साथ…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता

जमशेदपुर : मानगो पुल के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढे को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने चिंता जताई है। सरयू राय ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time