मुरी : सिल्ली क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट और पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों और भाइयों में राखी को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। मुरी रेलवे स्टेशन के आसपास बहनों की आवाजाही बनी रही। कोई भाई के घर राखी बांधने जा रही थी, तो कोई भाई अपनी बहन के घर पहुंच रहा था। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्र में राखी की दुकानें भी देर शाम तक सजी रहीं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने चेशायर होम में विशेष बच्चियों से बंधवाई राखी
There is no ads to display, Please add some



















































