Ghatsila :घाटशिला विधानसभा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल परिवार को देखने टीएमएच पहुंचे विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

घाटशिला : टाटा मेन हॉस्पिटल में 1 सितंबर रात 9:00 बजे घाटशिला विधानसभा में नशे की हालत में एक कार चालक ने अपने कार से नदी के पुल पर एक ही परिवार के चार को कुचल दिया जिसमें महिला नदी में जा गिरी तथा महिला का पति एवं बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए । नदी में गिरी महिला को भी स्थानीय लोगों ने 1 किलोमीटर आगे सुरक्षित निकाल लिया । इस दुर्घटना में उस महिला का घुटना टूट गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई । महिला का पति एवं दोनों बच्चों को टाटा मेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया । इलाज के दौरान 6 वर्ष की बच्ची श्रेया कृष्णा सिंन्हा की मृत्यु हो गई जिसका शव शीत ग्रह में रखा गया है तथा बच्ची के माता-पिता एवं भाई का इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है । इस घटना की जानकारी होने पर घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन अस्पताल पहुंचे तथा इलाजरत परिवार के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर से बात की और इस परिवार के अन्य सदस्यों से मिल कर बच्ची की मृत्यु हो जाने पर अपनी संवेदना व्यक्त की । इस मौके पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के साथ पूर्व जिला प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल ,सोनाराम सोरेन ,विक्रम बेसरा ,मंगल सोरेन ,राहुल अग्रवाल ,मनिंदर सिंह ,संदीप शर्मा आदि उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अनियंत्रित बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, चालक गंभीर,  बारीपदा रेफर

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन

चाईबासा : टाटा डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में स्कूल के सी० सी० ए० विभाग के तत्वावधान में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में नर्सरी से कक्षा…

Spread the love

Bahragora : अनियंत्रित बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, चालक गंभीर,  बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना अंतर्गत माटिहाना स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के सर्विस रोड पर बाइक दुर्घटना में कोकमारा गांव निवासी देव कुमार पैड़ा भीषण रूप से चोटिल हो गए। घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time