पोटका : जन्माष्टमी का पर्व हो और भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी एवं माता यशोदा का स्मरण न हो, ऐसा संभव नहीं है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राधा-कृष्ण एवं माता यशोदा की विशेष झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और माता यशोदा के वात्सल्य का सुंदर चित्रण किया गया, जिसे देखकर आसपास के लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।
झांकी ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालुओं के बीच भक्ति एवं आध्यात्मिक भावना का संचार हुआ। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि भगवान के बताए सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलकर जीवन की उलझनों को दूर करते हुए निरंतर सफलता और ऊंचाइयों की ओर बढ़ेंगे।
इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा शैक्षणिक संस्थान में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस



















































