Jamshedpur : हरहरगुटू में धूमधाम से मना मां अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्मोत्सव, 63 प्रकार के भोग और अखंड ज्योत के साथ हुई विशेष पूजा

जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अतिउत्तम शक्ति दरबार द्वारा टाटा वाली जगत पुत्री राजे राजेश्वरी माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव हरहरगुटू स्थित दरबार में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। तीन दिनों (3,4,5 सितम्बर) तक चले इस विशेष अनुष्ठान के दौरान माता के तीनों स्वरूपों प्रथम दिन आध्यात्मिक गुरु, दूसरे दिन जननी गुरु और तीसरे दिन शैक्षणिक गुरु की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भव्य दरबार को रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने तीनों दिन केक काटकर माता रानी का जन्मोत्सव मनाया और 63 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। भक्तों के दर्शनार्थ माता की अखंड ज्योत का नगर भ्रमण कराया गया। नेपाल और असम में आई बाढ़ में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति तथा विश्व शांति के लिए चंडी पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी भक्त राजा सूर्य देव उत्तम परम हंस जी ने पूर्ण विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई और माता रानी से भक्तों के कष्ट निवारण एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। शनिवार को समापन अवसर पर दरबार में उपस्थित बच्चों ने माता के जयकारों के बीच डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुप्रीम कोर्ट के फुटपाथ खाली कराने के फैसले के बाद जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की होने लगी मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोआमुंडी में धूमधाम से मनाया गया ‘शिक्षक दिवस’

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोआमुंडी में शिक्षक दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सुमधुर गायन तथा भारत के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time