जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरखा नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. मामले की जांच के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो निकटतम थाना में सूचना दें. मामले की जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में ब्वॉयज हॉस्टल में रह रहे छात्र की फंदे से लटकती लाश मिली, पुलिस ने कमरा सील कर शुरू की जांच
There is no ads to display, Please add some



















































