जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से उनके कदमा स्थित आवास पर मिला. इस दौरान शमशेर आलम ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया. शमशेर आलम ने कहा कि नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई है. कथित धर्म निरपेक्षता का चोला ओढ़े लोगों ने मानगो की जनता को बरगलाने की पूरजोर कोशिश की. लेकिन मानगो की अमन पसंद जनता ने ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया. प्रतिनिधिमंडल में अब्दुल अजीज, राज कुमार बर्मा, जितेंद्र शर्मा, कक्कू प्रीतपाल सिंह, संतोष पाल समेत अन्य शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई रेलवे फाटक गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर अवैध देसी शराब जब्त
There is no ads to display, Please add some



















































