Jamshedpur : सैल्यूट तिरंगा के रवि शंकर तिवारी के प्रयास से सुदामा ठाकुर के दिल का ब्रह्मानंद अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस कैलाश नगर के रहने वाले सुदामा ठाकुर को ब्रह्मानंदम (सोनारी) में इलाज के दौरान जानकारी मिली कि उनके हार्ट में तीन ब्लॉकेज है, जिन्हें ओपन हार्ट सर्जरी के द्वारा ठीक किया जा सकता है. जिसमें लाखों रुपए खर्च होंगे, सुदामा ठाकुर गरीब परिवार से आते हैं, वे किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. महंगे इलाज में सक्षम नहीं होने पर उन्होंने कई जगह प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिली.

इस दौरान उनके भाई सुजीत ठाकुर की मुलाकात भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (किसान मोर्चा) सह सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी से हुई. उन्होंने सारी बातें बताई जिसके बाद श्री तिवारी ने ब्रह्मानंद हॉस्पिटल तामोलिया से संपर्क कर वहा के मैनेजमेंट से बातकर 28 फरवरी को उन्हें भर्ती कराया. जहां  02 मार्च को ब्रह्मानंद हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ परवेज आलम के द्वारा सुदामा ठाकुर के दिल का सफल ऑपरेशन (निःशुल्क) किया गया.

ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने सुदामा ठाकुर को ऑब्जर्वेशन रखा. 05 मार्च को हॉस्पिटल द्वारा उन्हें छुट्टी दी गई. सुदामा ठाकुर का निःशुल्क सफल ऑपरेशन होने पर परिवार में खुशी छा गई. इसके लिए परिवार के सदस्यों ने भाजपा नेता एवं सैल्यूट तिरंगा के झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी एवं ब्रह्मानंद हॉस्पिटल मैनेजमेंट का आभार जताया. वहीं श्री तिवारी ने ब्रह्मानन्द हॉस्पिटल मैनेजमेंट एवं डॉ परवेज आलम का आभार जताया है.

रवि शंकर तिवारी ने बताया की उनके द्वारा लगातार निःशुल्क  स्वास्थ्य जांच शिविर झारखंड के बड़े हॉस्पिटल एवं उनके विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आयोजित किया जाता है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके.

 

 

इसे भी पढ़ें : Baharagora : बहरागोड़ा में पशु तस्करों के नेटवर्क पर पुलिस का ‘हंटर’: प्रतिबंधित मांस के साथ शराफत खान दबोचा गया, ग्राम चिंगडा के अन्य संदिग्ध रडार पर

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में संगठन मजबूती को लेकर जेएलकेएम की मंथन बैठक, कई पदों के लिए आए एक से ज्यादा आवेदन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित हुई। बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन के उद्देश्य…

Spread the love

Bahragora : काजू जंगल में हाथियों की धमक से मानुषमुड़िया में दहशत, मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर खतरा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बेनासोली स्थित काजू जंगल में आधा दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के अचानक आ धमकने से मानुषमुड़िया और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time