Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अचानक चली गोलियों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार फायरिंग के दौरान 22 वर्षीय राजवीर सिंह को गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अपराधकर्मी संजय सरकार के बेटे शुभम सरकार पर फायरिंग करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने आशीष को निशाना बनाकर गोली चलाई थी, लेकिन गोली राजवीर को जा लगी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई थाना प्रभारी सस्पेंड, अपराधकर्मी मनीष सिंह के खिलाफ एक्शन नहीं लेने पर हुई कार्रवाई 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जय मां दक्षिणेश्वरी काली के जयघोष के साथ इस्ट प्लांट बस्ती में अमावस्या पूजा सपंन्न

जमशेदपुर : श्री श्री दक्षिणेश्वरी सार्वजनिक काली मंदिर इस्ट प्लांट बस्ती में बैशाख माह अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मां…

Spread the love

Gua :  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी चिड़िया के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन, इशान शाह 92.4% प्रथम,आस्था परमार, 87.6% द्वितीय एवं अभिज्ञान प्रकाश 87.4% ने पाया तृतीय स्थान

गुवा : सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों ने केद्रीय माध्यमिक कक्षा दशम सीबीएसई संचालित बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर फिर से इस बार जिले में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time