Jamshedpur : हिंदू जागरण मंच नववर्ष पर निकालेगी भव्य शोभा यात्रा

 

जमशेदपुर : हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में 29 मार्च (शनिवार) को भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हर वर्ष की भाँति इस बार भी एग्रिको गोलचक्कर स्थित पुराना दुर्गा पूजा मैदान से आरंभ होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सुभाष मैदान (आम बगान मैदान) में भारत माता की आरती के साथ संपन्न होगी।

अस्त्रों का प्रदर्शन आकर्षक होगा

तुलसी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने बताया कि यह यात्रा हिंदू संस्कृति, परंपराओं और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली जाती है। इस दौरान श्रीराम दरबार एवं शिव बारात की झांकी, भारत माता की झांकी, शिव तांडव नृत्य, पारंपरिक अस्त्रों का प्रदर्शन जैसे आकर्षक आयोजन होंगे। यात्रा के दौरान सुसज्जित रथ एवं घोड़े, भगवा ध्वज और पताका से सजी सड़कों पर भव्य हिंदू समागम का नजारा देखने को मिलेगा। यात्रा का मार्ग एग्रिको गोलचक्कर से प्रारंभ होकर भालूबासा, साकची रामलीला मैदान, साकची बड़ा गोलचक्कर होते हुए सुभाष मैदान (आम बगान मैदान) पहुंचेगा, जहाँ भारत माता की आरती के पश्चात समापन सभा आयोजित होगी।

प्रशासन से विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आग्रह

यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को पूर्व में ही लिखित सूचना देकर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आग्रह किया गया है। आयोजकों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

हिंदू संगठनों की व्यापक सहभागिता

इस नववर्ष यात्रा में शहर के विभिन्न हिंदूवादी एवं धार्मिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। प्रेस वार्ता में भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा,बबुआ सिंह,अनिल सिंह,सतीश गुप्ता, चिंटू सिंह ,पप्पू उपाध्याय, आजसू नेता अप्पू तिवारी, शैलेश गुप्ता, सतीश मुखी, सेंट्रल गुरुद्वारा के सुरेन्द्र सिंह शिंदे,अमीश अग्रवाल, रमन सिंह, कुश कुमार ,नौजवान महासभा के अमरीक सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में यह आयोजन हिंदू एकता एवं संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक होगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time