Potka : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बबलू नाथ सोरेन हरिनाम संकीर्तन में हुए शामिल

 

पोटका : पोटका क्षेत्र में जगह-जगह हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर कलश यात्रा के साथ विधि विधान के साथ हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हो रहा है ।  इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं एवं राधे कृष्णा का जयकारा लगा रहे हैं। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र एवं समाजसेवी बबलू नाथ सोरेन भी सम्मनित अतिथि के रूप में मौजूद रहें।  हल्दीपोखर, जुड़ी पहाड़ी, सानग्राम एवं बड़ा भूमरी में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।

राधे कृष्ण का जयकारा लगाया

इस दौरान बबलू नाथ सोरेन के साथ जिला परिषद सूरज मंडल, गणेश सरदार पोलटू मंडल, ग्राम प्रधान राम रंजन प्रधान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे । जहां सभी ने कीर्तन मंडली के साथ हाथ जोड़कर राधे कृष्ण की जयकारा लगाया । इस दौरान बबलू नाथ सोरेन ने कहा कि भक्ति से ही हमें शक्ति मिलती है। इसी मार्ग पर चलकर हम लोक कल्याण, जन कल्याण कर सकते हैं। साथ ही साथ भक्ति ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हमें पाप, लोभ से दूर रखता है और हम सब एक होकर इस भक्ति में जुट जाते हैं जिससे क्षेत्र में प्रत्येक घर में खुशियां, सुख- शांति का वास होता है। इसलिए हम सब को भक्ति का मार्ग ही चुनना चाहिए जिसमें लोक कल्याण निहित है।

इसे भी पढे़ं : Jamshedpur : बिहार दिवस के बहाने बिहारी वोटरों को गोलबंद करने की हुई कवायद, एपी सिंह ने कहा – विरासत पर मंडरा रहा है खतरा

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

    जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

    Spread the love

    Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

    जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time