जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. इस दौरान बुधवार को सोनारी एयरपोर्ट से लेकर कदमा जगन्नाथ मंदिर स्थल और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज तक में सुरक्षा का अंतिम रिहर्सल किया गया, जिसमें जिला के एसएसपी पीयूष पांडेय, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग और सभी डीएसपी और पुलिस कर्मी और जिला के डीसी मौजूद रहे. सुरक्षा का जायजा लेने के दौरान एक ओर से सभी वाहनों को बैरिकेटिंग लगाकर रोका गया.गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को 3 घंटे 50 मिनट तक शहर में रहेंगी और दो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. राष्ट्रपति रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दोपहर 12 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी. 12.10 बजे सोनारी एयरपोर्ट से मरीन ड्राइव कदमा के लिए रवाना होंगी. वहां जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन व अन्य कार्यक्रम में शोमिल गोंगी. इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी. प्रसाद ग्रहण कर दोपहर 2.30 बजे मरीन ड्राइव (कदमा) से मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगी. कॉलेज परिसर में भ्रमण करेंगी और छात्र-छात्राओं के साथ परिचय सत्र में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगी. वे दोपहर 3.20 बजे मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज से सोनारी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेगी. दोपहर 3.50 बजे रांची के लिए उड़ान भरेंगी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुप्रीम कोर्ट के सारंडा को सेंचुअरी घोषित करने के आदेश के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर करेगी झारखंड सरकार