जमशेदपुर: शनिवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के नए कोर्ट परिसर में लॉयर्स डिफेंस का प्रतिनिधिमंडल झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन से मिलने पहुंचा. मुलाकात के दौरान लॉयर्स डिफेंस के सदस्यों ने वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की.
इस दौरान लॉयर्स डिफेंस ने वाइस चेयरमैन को आगामी 3 दिसंबर को भारत रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले अधिवक्ता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता भी दिया. वाइस चेयरमैन ने कार्यक्रम में शामिल होने एवं सहयोग करने की स्वीकृति भी दे दी है.
इस बैठक में लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, नवीन प्रकाश, रविंद्र कुमार, अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, केशव कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह और वसंत कुमार मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :