Jamshedpur: पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार से मिला चेंबर का प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर एवं इसके आस-पास टूरिज्म उद्योग की संभावनाओं की ओर ध्यानाकृष्ट कराया

जमशेदपुरः सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार (सोनू) से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड राज्य के टूरिज्म उद्योग को बढ़ाने एवं इसके लिये कोल्हान के जमशेदपुर एवं इसके आसपास टूरिज्म उद्योग की असीम संभावनाओं की ओर ध्यानाकृष्ट कराया. मौके पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चेंबर अपने एजेंडे के तहत कोल्हान के साथ ही पूरे झारखण्ड राज्य का संपूर्ण औद्योगिक विकास के उद्देश्य के साथ कार्य कर रहा है. इस विकास में पर्यटन क्षेत्र अहम भूमिका निभा सकता है. यदि पर्यटन क्षेत्र को उद्योग के रूप में विकसित किया जाय, तो कोल्हान में जमशेदपुर एवं इसके आस-पास पर्यटन उद्योग की असीम संभावनायें है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को, इन मामलों का होगा निपटारा

यदि  इस ओर कदम बढ़ाया जाय तो हमारे समक्ष औद्योगिक और विकसित झारखण्ड के लिये एक नया अवसर उपलब्ध हो सकता है. मूनका ने कहा झारखण्ड सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. वहीं मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार राज्य को विकास की नई राह पर ले जाने के लिये संकल्पित है इसके लिये टूरिज्म एक अच्छा माध्यम है.  इस दिशा में सरकार और पर्यटन विभाग कार्य कर रहा है. जल्द ही ये कार्य धरातल पर दिखने लगेगा. पर्तिनिधिमंडल में मुख्य रुप से उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया एवं अभिषेक अग्रवाल गोल्डी,सचिव बिनोद शर्मा एवं भरत मकानी शामिल थे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time