जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ने “नमो बुक बैंक” की स्थापना के लिए किताबों का संग्रहण शुरू कर दिया है. चैम्बर ने अपने सदस्यों, व्यवसायियों, उद्यमियों के साथ-साथ जमशेदपुर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों या कार्यालयों में रखी किसी भी प्रकार की किताब, चाहे वह छात्र-छात्राओं की पाठ्य पुस्तकें, नॉवेल, या ज्ञानवर्धक किताबें हों, चैम्बर कार्यालय में लाकर जमा करें. इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद छात्रों तक किताबों की पहुंच सुनिश्चित करना है.
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का मार्गदर्शन
सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि हाल ही में माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के चैम्बर दौरे के दौरान उन्होंने नमो बुक बैंक की स्थापना का निर्णय लिया. इस पहल के तहत देशभर से किताबों का संग्रह किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद छात्रों को उनकी आवश्यक किताबें मुहैया कराई जा सकें. मंत्री जी ने इस कार्य के लिए चैम्बर से भी सहयोग की अपील की थी.
किताबों का महत्व और उद्देश्य
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि नमो बुक बैंक का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है जो आर्थिक तंगी के कारण किताबें खरीद नहीं सकते और उनकी पढ़ाई में रुकावट आ रही है. इसके माध्यम से उन्हें उनकी जरूरत की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी. यह एक परोपकारी प्रयास है जो छात्रों के लिए एक नया अवसर उत्पन्न करेगा और उनकी शिक्षा में सहायक बनेगा.
चैम्बर की अपील
चैम्बर के सभी पदाधिकारियों ने, जिसमें उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु और कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया शामिल हैं, जमशेदपुर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी पुरानी किताबें चैम्बर कार्यालय में जमा कराएं.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने डॉक्टर तनुश्री दत्ता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
There is no ads to display, Please add some



















































