Jharkhand Weather: मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश; ऑरेंज अलर्ट जारी

Spread the love

रांची: राज्य में मौसम ने अचानक करवट ली है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 14, 15 और 16 अप्रैल के लिए राजधानी रांची सहित कई जिलों में तेज़ हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है. इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

क्यों जारी हुआ है ऑरेंज अलर्ट?

बीते कुछ दिनों से आसमान में छाए बादलों के कारण गर्मी से राहत महसूस की जा रही थी. रविवार को रांची समेत कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे और रात में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई. अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी.

कहां-कहां पड़ेगा असर?

14 अप्रैल को जिन जिलों में मौसम की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है, वे हैं –

पूर्वी ज़ोन: देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज

पश्चिमी ज़ोन: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां

मध्य ज़ोन: रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो

इन इलाकों में वर्षा के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

कब तक रहेगा प्रभाव?

मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल तक यह परिवर्तनशील मौसम बना रहेगा. गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के कारण लोगों को बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने लोगों को विशेषकर मेघगर्जन के समय घर के अंदर रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि यह असामान्य मौसम का दौर है और सतर्कता आवश्यक है.

बीते 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है. सबसे अधिक वर्षापात 26 मिमी गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया.

किस ज़िले में कितना तापमान?

बोकारो: अधिकतम तापमान 39.1°C (राज्य में सर्वाधिक)

लातेहार: न्यूनतम तापमान 18.5°C (राज्य में न्यूनतम)

रांची: अधिकतम 35°C और न्यूनतम 18.6°C

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: नक्सल विरोधी अभियान की गहन समीक्षा, सुरक्षा बलों से सीधा संवाद – DGP ने बढ़ाया हौसला


Spread the love

Related Posts

IIT-ISM Convocation 2025: धनबाद में छात्रों से बोलीं राष्ट्रपति- प्रगति की राह पर प्रकृति के साथ सामंजस्य जरूरी

Spread the love

Spread the loveधनबाद:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम), धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की. अपने संबोधन में उन्होंने संस्थान की लगभग सौ वर्षों…


Spread the love

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की फिर तबीयत बिगड़ी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना

Spread the love

Spread the loveरांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। वे पहले से दिल्ली के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *