जमशेदपुर: एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में एक दिवसीय इंडियन ओपन एथलेटिक मीट 2025 का आयोजन किया गया है. यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्गों के लिए राष्ट्रीय स्तर की एक महत्वपूर्ण स्पर्धा है.
जमशेदपुर के श्याम कुमार शर्मा को मिली बड़ी भूमिका
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शहर के जाने-माने खेल उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा को बतौर उद्घोषक आमंत्रित किया गया है. वे स्टेडियम में उपस्थित दर्शकों को प्रतियोगिता की हर स्पर्धा की जीवंत जानकारी देंगे और अपनी प्रभावशाली शैली से वातावरण को रोमांचक बनाएंगे.
स्पर्धाएं होंगी जीवंत और रोचक
श्याम कुमार शर्मा प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की गतिविधियों, उनके प्रदर्शन और स्पर्धाओं की बारीकियों को अपने विशिष्ट अंदाज़ में प्रस्तुत करेंगे. उनके अनुभव और शैली से प्रतियोगिता की हर दौड़ और कूद दर्शकों के लिए और भी रोचक हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Gamharia : प्रतिभा चयन ट्रायल से खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण का मौका, 16 व 17 अप्रैल को ट्रायल
There is no ads to display, Please add some



















































