Potka: शाह स्पंज एंड पावर कंपनी के पावर प्लांट में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

पोटका: हाता के शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के पावर प्लांट में सोमवार के दोपहर के 2:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया था. आनन फानन में घटना की सूचना दमकल विभाग एवं पोटका थाना को दी गई, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशकत करनी पड़ी. साथ ही साथ दमकल विभाग के कई दमकलों का भी सहारा लिया गया. लगभग 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना से पूरे कंपनी में पावर सप्लाई ठप हो गया. जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ. एक अनुमान के अनुसार कंपनी प्रबंधन को करोड़ों रुपए के नुकसान होने का अनुमान है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा की कंपनी को इस घटना से वास्तव में कितना नुकसान हुआ है. हालांकि सारा प्लांट चालू कंडीशन में था अचानक बिजली उत्पादन ठप हो जाने से गरम लोहा जहां जम जाने से कंपनी प्रबंधन को करोड़ों रुपए के नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : चम्पाई के खिलाफ झामुमो प्रवक्ता की बयानबाजी से विफरा आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश , साकची में आईएसएम सेंटर का भव्य शुभारंभ।

जमशेदपुर  : लौहनगरी के युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। सोमवार (30 मार्च 2026) को साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time