पोटका: हाता के शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के पावर प्लांट में सोमवार के दोपहर के 2:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया था. आनन फानन में घटना की सूचना दमकल विभाग एवं पोटका थाना को दी गई, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशकत करनी पड़ी. साथ ही साथ दमकल विभाग के कई दमकलों का भी सहारा लिया गया. लगभग 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना से पूरे कंपनी में पावर सप्लाई ठप हो गया. जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ. एक अनुमान के अनुसार कंपनी प्रबंधन को करोड़ों रुपए के नुकसान होने का अनुमान है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा की कंपनी को इस घटना से वास्तव में कितना नुकसान हुआ है. हालांकि सारा प्लांट चालू कंडीशन में था अचानक बिजली उत्पादन ठप हो जाने से गरम लोहा जहां जम जाने से कंपनी प्रबंधन को करोड़ों रुपए के नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : चम्पाई के खिलाफ झामुमो प्रवक्ता की बयानबाजी से विफरा आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा
There is no ads to display, Please add some


















































