पोटका: पोटका प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति के माहौल में छठ महापर्व का समापन हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे और उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और पति–पुत्र की दीर्घायु की कामना करते हुए 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पूर्णाहुति की।
अर्घ्य अर्पण के बाद व्रतियों और श्रद्धालुओं ने घाट परिसर में प्रसाद ग्रहण किया। चार दिनों तक चले इस पर्व के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। घाटों पर पारंपरिक गीतों और भक्ति भाव से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला।
![]()
सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान और पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू पुलिस बल के साथ घाट पर तैनात रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम भी मौजूद रही, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार हल्दी पोखर छठ घाट पहुंचे। उन्होंने उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके कठिन व्रत तथा अनुशासन की सराहना की।
इसे भी पढ़ें :