Saraikela: शहरबेड़ा छठ घाट पर डूबा 10 वर्षीय बच्चा, हालत गंभीर – एमजीएम अस्पताल में भर्ती

सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी, शहरबेड़ा छठ घाट पर सोमवार शाम छठ अनुष्ठान के दौरान अफरा-तफरी मच गई। 10 वर्षीय बालक संध्या अर्घ्य देने के समय नदी में डूब गया।

सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम ने तुरंत खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर में बच्चे को गहरे पानी से बाहर निकाला।

पुलिस ने बच्चे को बेहोशी की हालत में तुरंत एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा। फिलहाल बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि अस्पताल की ओर से नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, बच्चा डिमना निवासी यादव परिवार का था, जो शहरबेड़ा छठ घाट पर संध्या अर्घ्य देने आया था। उसी दौरान कई नाबालिग बच्चे नदी में नहा रहे थे, और इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद घाट पर श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: एंटी-क्राइम चेकिंग टीम की कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट वाली अलग-अलग बाइक पर दो गिरफ्तार

 

Spread the love

Related Posts

Bihar Politics : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना जनादेश का अपमान : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेंद्र कुमार पाण्डेय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय…

Spread the love

Chandil : कांड्रा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार 

चांडिल : कांड्रा थाना क्षेत्र के कालिया ढाबा के समीप शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *