Jamshedpur : बागबेड़ा में महिला से अभद्रता, विरोध करने पर युवकों ने की मारपीट, अर्धनग्न हालत में घर पहुंची पीड़िता

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है. बागबेड़ा के नया बस्ती इलाके में बुधवार देर रात एक महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अमानवीय व्यवहार की घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, बस्ती में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला रात में किराने का सामान लेने पास की दुकान पर गयी थी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान के पास अक्सर इलाके के एक कथित शराब माफिया का बेटा कन्हैया अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब और सिगरेट पीता है. बताया जाता है कि नशे की हालत में वहां आने-जाने वाली महिलाओं के साथ अक्सर अभद्र व्यवहार किया जाता है.बुधवार रात भी कन्हैया अपने साथियों के साथ वहीं मौजूद था. जैसे ही महिला दुकान पर पहुंची, आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला को पकड़कर उसके मुंह में जबरन सिगरेट भी लगा दी गयीघटना के दौरान दुकान में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ भी हुई, जिससे किराने की दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है. पीड़िता और दुकानदार शिकायत लेकर बागबेड़ा थाना पहुंचे, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की ओर से तुरंत कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में दो मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी दूर न हुई तो आंदोलन होगा तेज, चलेगा वृहत हस्ताक्षर अभियान : शिवशंकर सिंह

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा जमशेदपुर : रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानियों और यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध रेल…

Spread the love

Jamshedpur : महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च, जमशेदपुर महानगर से हज़ारों कार्यकर्ता करेंगे रांची कूच

भाजपा कार्यालय में बैठक में बनी रणनीति, नारी शक्ति की भागीदारी पर दिया गया  विशेष जोर जमशेदपुर : महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time