रांची: बुंडू, गोसाईंडीह में 30 अक्टूबर को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में 4 आदिवासी युवाओं की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा उस समय हुआ जब आदिवासी रैली में शामिल होने के लिए आ रही सवारी गाड़ी पलट गई।
माकपा राज्य सचिव और झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था और मृतकों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की।
सुफल महतो ने कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पीड़ितों को तुरंत राहत और सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
इसे भी पढ़ें :