गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के बीरबांस पंचायत अंतर्गत निश्चिंतपुर रानी तालाब में रहस्यमय ढंग से लाखों रुपये की मछलियां मर गयी. उक्त हादसे से मत्स्य पालक समिति के सदस्य चिंतित है. घटना की सूचना पाकर मुखिया संगीता हांसदा व पूर्व मुखिया घनश्याम हांसदा तालाब पहुंचे. साथ ही घटना की जानकारी लेते हुए क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया. समिति के सदस्यों ने बताया कि बुधवार को चाररी पहाड़ी जंगल में आग लग गयी थी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि आग की वजह से ऊपर से गुजर रहा एचटी लाईन में शॉट सर्किट होकर करंट तालाब में आ गयी. इससे तालाब की कई छोटी-बड़ी मछलियां मर गयी. घटना से समिति के सदस्य काफी चिंतित है.
इसे भी पढ़ें : Unique tradition on Holi at Baidyanath Dham Deoghar : आज शाम में होगा हरिहर मिलन, फिर देवघर में मनेगी होली, देखें विडियों
There is no ads to display, Please add some



















































