Unique tradition on Holi at Baidyanath Dham Deoghar : आज शाम में होगा हरिहर मिलन, फिर देवघर में मनेगी होली, देखें विडियों

 

देवघर : होली पर देवघर में हरिहर मिलन की परंपरा है। गुरुवार को फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर शाम में हरि और हर का मिलन होगा। इसे ही हरिहर मिलन कहा जाता है। शहरवासी पहले बाबा बैद्यनाथ को गुलाल अर्पित करेंगे, फिर होली मनाएंगे। गुरुवार को देवघर में सुखी होली होगी और शुक्रवार को रंगों से होली खेली जाएगी। बैद्यनाथ मंदिर के इस्टेट पुजारी श्रीनाथ मिश्र ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे बाबा मंदिर का पट बंद हो जाएगा। इसके बाद बाबा मंदिर स्थित भीतरखंड कार्यालय के राधा कृष्ण मंदिर से राधा कृष्ण को बाबा मंदिर की परिक्रमा कराते हुए पालकी में बैठाकर ढोल बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्हें पालकी में बैठाकर आजाद चौक स्थित दोल मंच ले जाया जाएगा। जहां पर भगवान श्री कृष्ण को झूले पर झुलाया जाएगा।

बाबा बैद्यनाथ को लगेगा मालपुआ का भोग

फाल्गुन पूर्णिमा को लेकर बाबा बैद्यनाथ को मालपुआ एवं अन्य प्रकार के नैवेद्य का भोग लगाया जाएगा। आजाद चौक स्थित दोल मंच में श्री कृष्ण को झूले पर झूलाया जाएगा एवं अबीर गुलाल चढ़ाया जाएगा। रात 11 बजे होलिका दहन किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण को दोल मंच से बाबा मंदिर लाकर रात 11.30 बजे श्री कृष्ण एवं बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग को स्पर्श कराते हुए हरिहर का मिलान कराया जाएगा।

भगवान विष्णु का शिव से होगा मिलन

हरि का मतलब विष्णु एवं हर मतलब बाबा बैद्यनाथ। भगवान विष्णु के द्वारा ही बाबा बैद्यनाथ को यहां पर फाल्गुन पूर्णिमा के दिन स्थापित किया गया था। इसीलिए देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में सिर्फ बैद्यनाथधाम में ही हरिहर मिलन की परंपरा है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time