जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप गुरुवार सुबह दो दुकानदार आपस में उलझ पड़े। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक दुकानदार घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। घायल का नाम गोपाल बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों दुकानदारों के बीच पूर्व से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहा है। गुरुवार को दुकान खोलने के दौरान फिर से दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते दोनों ने एक- दूसरे पर लाठी डंडे और रड से हमला कर दिया। इसी क्रम में गोपाल बुरी तरह से घायल हो गया. गोपाल गैस टंकी और चूल्हा का दुकान चलाता है.
इसे भी पढ़ें : Deoghar : होली रमजान पर नहीं होगा जल संकट, शहर में पुनासी डैम से होगी जलापूर्ति
There is no ads to display, Please add some


















































