Jamshedpur : देवघर से सिमुलडांगा तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की मांग

ग्रामीणों ने डीसी-एसडीओ को सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : देवघर पंचायत के ग्रामीणों ने सड़कों के अतिक्रमण पर नाराजगी जतायी. इस संबंध में एक मांग पत्र उपायुक्त, एसडीओ एवं मानगो के अंचलाधिकारी को सौंपा गया. जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया डांगा चौक से देवघर होते हूए सिमुलडांगा चौक तक सड़क पर अतिक्रमण हो गया है. जिसके कारण लोगों का सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया है. वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, संत एंथोनी स्कूल और आरबीएस कॉलेज की बसें और निजी वाहन आते-जाते हैं. स्कूल के समय में सड़क की संकीर्णता के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जो मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में जानलेवा हो सकती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेम्को चौक पर सड़क हादसा, स्कूटी सवार पिता-पुत्री की मौत, बेटा घायल

सड़क चौड़ा करने की मांग

इसके अलावा  दिन प्रतिदिन सड़क का अतिक्रमण हो रहा है. लोगों द्वारा सड़क से सटाकर घर का  छज्जा, दुकान इत्यादि बनाए जा रहे हैं. जिससे सड़क की चौड़ाई कम होती जा रही है और यातायात में परेशानी हो रही है. यह अतिक्रमण न केवल यातायात को प्रभावित करता है, बल्कि यह स्थानीय लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है. ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क के दोनों ओर पांच-पांच फीट चौड़ा कर सड़क का निर्माण किया जाए, जिससे यातायात की सुविधा बढ़ सके और स्थानीय लोगों को परेशानी से मुक्ति मिल सके. ग्रामीणों ने उम्मीद जतायी कि प्रशासन मांग पर जल्द से जल्द ध्यान देगा और सड़क का निर्माण शुरू करेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज के 2020-24 बैच के छात्रों को दी गई विदाई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time